Dev Deepawali 2025: देव दीपावली पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, बरसेगी मां लक्ष्मी और सभी देवताओं की कृपा
- Shubhangi Pandey
- 04 Nov 2025 06:09:54 PM
देव दीपावली यानी देवताओं की दिवाली, इस साल 5 नवंबर को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। उस जीत के बाद सभी देवता धरती पर आए और दीपक जलाकर खुशी मनाई। तभी से इस दिन को देव दीपावली कहा जाने लगा। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान और दीप दान करने से भगवान शिव, माता लक्ष्मी और सभी देवताओं की कृपा मिलती है। अगर आप किसी वजह से गंगा घाट नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही कुछ खास जगहों पर दीप जलाने से वही पुण्य प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कहां जलाएं दीपक।
घर के मुख्य द्वार पर जलाएं पहला दीपक
देव दीपावली की रात सबसे पहले अपने घर के मुख्य द्वार पर एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और लक्ष्मी जी का आगमन होता है। माना जाता है कि इस दीपक की रोशनी से घर की सारी नकारात्मकता खत्म हो जाती है।
रसोईघर में पानी के पास रखें दूसरा दिया
रसोईघर में जल का स्थान बहुत शुभ माना गया है। देव दीपावली के दिन रसोई में पानी रखने की जगह के पास दीप जलाने से परिवार में अन्न-धन की कमी नहीं होती। इस दीपक से घर में सुख और संतोष का माहौल बना रहता है।
तुलसी के पास जलाएं तीसरा दीपक
देव दीपावली के दिन तुलसी जी के पास दीपक जलाना बेहद शुभ माना गया है। इससे घर में धार्मिक माहौल बना रहता है और परिवार पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा बनी रहती है।
शिव मंदिर में जलाएं चौथा दीपक
देव दीपावली का सीधा संबंध भगवान शिव से है। इस दिन किसी नजदीकी शिव मंदिर में जाकर दीप जलाएं। इससे जीवन की सभी परेशानियां खत्म होती हैं और मन को शांति मिलती है।
ईशान कोण में जलाएं पांचवां दीपक
घर के उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में पांचवां दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। कहा जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर जाती है और सकारात्मकता का वास होता है।
जानें कितने दीपक जलाना शुभ होता है
देव दीपावली की रात प्रदोष काल में 5, 7, 11, 21, 51 या 101 दीपक जलाना बहुत शुभ माना गया है। 8 या 12 मुख वाले दीपक से भगवान शिव की पूजा करने पर विशेष फल मिलता है। अगर आप गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान करें। देव दीपावली की रात श्रद्धा से दीप जलाने वाला हर व्यक्ति देवताओं की कृपा का पात्र बनता है। इससे घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



