Breaking News
Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें

करवा चौथ 2025 कब है? चांद निकलने का सही समय, व्रत का नियम और पूजा का मुहूर्त यहां जानिए

top-news

देश भर की सुहागन महिलाएं करवा चौथ का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। दिनभर बिना खाना-पानी के रहकर चांद को देखकर ही व्रत खोला जाएगा। लेकिन इस साल करवा चौथ की तारीख को लेकर थोड़ी उलझन है। कई लोग 9 अक्टूबर मान रहे हैं तो कुछ 10 अक्टूबर को मना रहे हैं। ऐसे में जानिए इस बार करवा चौथ कब है, पूजा का सही समय क्या है और चांद कब निकलेगा।

करवा चौथ 2025 की सही तारीख क्या है?
दृक पंचांग के मुताबिक करवा चौथ 2025 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हर साल करवा चौथ कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस बार चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे शुरू हो रही है और 10 अक्टूबर को रात 9:15 बजे तक रहेगी। चूंकि व्रत रखने और पूजा का समय सूर्य उदय के बाद चतुर्थी तिथि के दौरान आता है, इसलिए करवा चौथ 10 अक्टूबर को ही रखा जाएगा।

पूजा मुहूर्त और चांद निकलने का समय
करवा चौथ के दिन पूजा और चांद देखने का समय बहुत खास होता है। नीचे देखिए सही समय-

करवा चौथ की तारीख: 10 अक्टूबर 2025
पूजा का मुहूर्त: शाम 5:57 बजे से 7:11 बजे तक
व्रत रखने का समय: सुबह 6:19 बजे से रात 8:13 बजे तक
चांद निकलने का समय: रात 8:13 बजे
चांद निकलने के बाद महिलाएं चलनी से चांद को देखकर अर्घ्य देती हैं और फिर अपने पति के हाथ से पानी या मिठाई खाकर व्रत खोलती हैं।

किस-किस देवी-देवता की होती है पूजा?
करवा चौथ पर महिलाएं सिर्फ चांद की पूजा नहीं करतीं, बल्कि भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और करवा माता की भी विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन मिट्टी के करवे का विशेष महत्व होता है। उसी करवे से चांद को जल चढ़ाया जाता है जिसे ‘अर्घ्य’ कहते हैं।

खास होता है करवा चौथ का व्रत
करवा चौथ का व्रत सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। यह दिन भारतीय महिलाओं के त्याग, प्रेम और आस्था का प्रतीक माना जाता है। महिलाएं पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर अपने पति के लिए प्रार्थना करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

इस बार का करवाचौथ है खास 
2025 में चतुर्थी दो दिन की है, जिसकी वजह से कई लोग कन्फ्यूजन में हैं कि करवा चौथ 9 को है या 10 को। लेकिन पंचांग के अनुसार जो तिथि सूर्योदय के समय मौजूद रहती है, वही मानी जाती है। इस हिसाब से करवा चौथ 10 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।

बता दें कि करवा चौथ का व्रत हर साल की तरह इस साल भी पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाएगा। महिलाएं सोलह श्रृंगार करके सजी-धजी नजर आएंगी और चांद के दीदार के बाद ही अपने व्रत को पूर्ण करेंगी। आप भी इस करवा चौथ पर अपने जीवनसाथी के लिए शुभकामनाएं दें और इस पावन दिन को प्यार और आस्था के साथ मनाएं।

नोट- चांद निकलने का समय आपके शहर के अनुसार थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है। इसलिए लोकल पंचांग या ऐप से भी टाइम जरूर चेक कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *