श्रीदाऊजी महाराज मेले में 'आरएलडी आई रे' गाने पर हंगामा, दुबारा होगा एंडी जाट का मेले में प्रोग्राम, जाट समुदाय में रोष
- Editor 1
- 16 Sep 2025 02:46:30 PM
हाथरस, 16 सितंबर 2025 – उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में श्रीदाऊजी महाराज मेला भक्तों की आस्था का प्रतीक है, लेकिन 14 सितंबर की रात यह राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया। पंजाबी दरबार कार्यक्रम में सिंगर एंडी जाट ने अपना पहला गाना 'आरएलडी आई रे' शुरू किया, जो राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) की प्रशंसा में था। गाना बजते ही बीजेपी समर्थकों ने मंच पर हंगामा मचा दिया। नारेबाजी और विरोध के बीच गाना रुकवाया गया और एंडी जाट को मंच छोड़ना पड़ा। इस घटना से जाट समुदाय और आरएलडी समर्थकों में भारी रोष फैल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों में नवनीत लवानिया ने बताया कि मेले में हजारों लोग मौजूद थे। एंडी जाट ने जैसे ही गाने की पंक्तियाँ गाईं, 'आरएलडी आई रे, झंडा लहराए रे', तो मंच के पास खड़े कुछ लोग भड़क उठे। वे 'बीजेपी जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप किया, लेकिन प्रदर्शन बीच में ही समाप्त कर एंडी जाट को मंच छोड़ना पड़ा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया, जिसने विवाद को और हवा दी। जाट समुदाय के लोग इसे सांस्कृतिक स्वतंत्रता पर हमला बता रहे हैं।
पहले यह विवाद मथुरा में देखने को मिला और अब ये हाथरस तक फैल चुका है। बीजेपी और आरएलडी के बीच तनाव लंबे समय से चल रहा है। हाल ही में मथुरा की छाता विधान में बीजेपी मंत्री लक्ष्मीनारायण और पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह और मांट विधान सभा में बीजेपी विधायक राजेश चौधरी और आरएलडी एमएलसी योगेश नौहवार के बीच तीखे बीच मतभेद उजागर हुए। ये घटनाएँ गठबंधन की नींव हिला रही हैं। लोकसभा चुनावों में बने इस गठबंधन में किसान मुद्दों, गन्ना भुगतान और जाट आरक्षण जैसे मुद्दों पर भी सबाल उठने लगे हैं।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह विवाद बीजेपी-आरएलडी गठबंधन के लिए खतरे की घंटी है। जानकारों का मानना है की "पश्चिमी यूपी के जाट बहुल क्षेत्र में यह तनाव 2026 के पंचायत चुनावों में दरार पैदा करेगा। इसका सीधा असर 2027 के विधानसभा चुनावों पर पड़ेगा। जाट वोट बंट सकता है, जो गठबंधन के लिए नुकसानदेह होगा।
आरएलडी ने इस विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सूचना तंत्र न्यूज के संवाददाता से बातचीत में आरएलडी जिला अध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान ने कहा, "यह हंगामा आरएलडी की लोकप्रियता से बौखलाहट का परिणाम है। हम जाट समुदाय के साथ खड़े हैं।" आरएलडी विधायक गुद्डू चौधरी और जिला अध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान ने भी कहा, "17 सितंबर दोपहर 12 बजे जाट सिविर में एंडी जाट का कार्यक्रम आयोजित करेंगे। यह हमारी एकजुटता का प्रतीक होगा।
यह घटना उत्तर प्रदेश की राजनीति में सांस्कृतिक आयोजनों के राजनीतिकरण को दर्शाती हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *



