Breaking News
Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें Nitish के घर बढ़ी हलचल, NDA में जोरदार चर्चाएं, Bengal तक गूंजे Bihar के नतीजे शनि की ढय्या से क्यों बिगड़ जाता है व्यक्ति का जीवन? जानिए कैसे करें बचाव और किन उपायों से मिलती है राहत Bihar चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज, NDA की सुनामी से महागठबंधन बिखरा, Delhi से Patna तक हर कदम पर बढ़ी बेचैनी बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए शीशा? किस दिशा में लगाएं और किन बातों का खास ख्याल रखें Nowgam थाने में ब्लास्ट, 9 की मौत से फैली दहशत, Delhi धमाका कनेक्शन में डॉक्टरों की चैटिंग ने बढ़ाई सिरदर्दी उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, जीवन में हमेशा बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा Delhi Blast से पहले डॉक्टरों की 200 मैसेज, 39 कॉल और धमाका, चैटिंग ने खोले विस्फोटक राज़! शनिदेव की कृपा चाहिए तो शनिवार को क्या करें? जानिए कौन से काम दिलाते हैं राहत और किन से बढ़ती हैं परेशानियां Nowgam Blast में क्या था राज, पुलिस स्टेशन कैसे बना मौत का मैदान? Faridabad कनेक्शन ने मचाया कोहराम! जांच में बड़ा ट्विस्ट उत्पन्ना एकादशी 2025: भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जुड़ी तिथि, इस दिन क्या करना है शुभ और किन कामों से बचें

Ayodhya Deepotsav 2025: 26 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगी राम नगरी, सरयू की धारा में भी जलेंगे दीपक

top-news

प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। इस बार 19 अक्टूबर को होने वाला ये आयोजन इतिहास रचने जा रहा है। अयोध्या में 26 लाख 11 हजार 101 दीपक जलाकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। राम की पैड़ी सहित 55 घाटों पर दीपों की रोशनी से अयोध्या जगमगाएगी और खास बात ये है कि सरयू नदी की बीच धारा में भी दीपक जलाए जाएंगे। ये नजारा राम भक्तों के लिए अविस्मरणीय होगा। 

रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी
अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने बताया कि इस बार दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। पिछले साल 25 लाख दीपक जलाकर गिनीज रिकॉर्ड बनाया गया था और इस बार 26 लाख 11 हजार 101 दीपक जलाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। इसके लिए 28 लाख दीपक, 45 लाख रुई की बत्तियां और 1 लाख लीटर सरसों का तेल पहले ही मंगा लिया गया है। अयोध्या जिला प्रशासन और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 34 हजार वॉलंटियर्स इस महायज्ञ को सफल बनाने में जुटे हैं। घाटों पर सफाई और मार्किंग का काम शुरू हो चुका है और 17 अक्टूबर से दीपक सजाने का काम शुरू होगा।

सरयू की धारा में दीपक और लेजर शो
इस बार दीपोत्सव की सबसे खास बात होगी सरयू नदी की बीच धारा में जलते दीपक। ये नजारा अयोध्या को और भी दिव्य बना देगा। इसके अलावा लेजर शो, ड्रोन शो और पर्यावरण-अनुकूल हरी आतिशबाजी से आसमान रंग-बिरंगा हो जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में म्यांमार, नेपाल, थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया और इंडोनेशिया जैसे देशों की रामलीला का मंचन होगा जो राम भक्तों को रामायण की कहानियों से जोड़ेगा।

झांकियों का भव्य प्रदर्शन
दीपोत्सव के दौरान साकेत महाविद्यालय से लता मंगेशकर चौक तक भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। ये झांकियां रामायण के प्रमुख प्रसंगों जैसे राम-सीता विवाह, भरत मिलाप और राम के अयोध्या आगमन को दर्शाएंगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन, संस्कृति और सूचना विभाग मिलकर इन झांकियों को तैयार कर रहे हैं। शोभा यात्रा में राम, सीता और लक्ष्मण के पात्र हेलिकॉप्टर से उतरेंगे, जो पुष्पक विमान का प्रतीक होगा।

वॉलंटियर्स और स्थानीय कारीगरों की मेहनत
इस आयोजन में 34 हजार वॉलंटियर्स, 51 कॉलेज और 40 स्वयंसेवी संगठनों की टीमें शामिल हैं। अयोध्या और आसपास के जिलों के कारीगर 32 लाख दीपक बना रहे हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिल रहा है। 40 जंबो एलईडी स्क्रीन पर इस आयोजन का सीधा प्रसारण होगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस भव्यता का हिस्सा बन सकें।

खास क्यों है दीपोत्सव 2025?
ये दीपोत्सव राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरा दीपोत्सव है जिसे और भव्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद निगरानी कर रहे हैं। 19 अक्टूबर की शाम अयोध्या रोशनी से नहा उठेगी और ये आयोजन न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन के लिहाज से भी खास होगा। अयोध्या का दीपोत्सव 2025 राम भक्तों के लिए एक अनूठा अनुभव लेकर आएगा। 26 लाख 11 हजार दीपकों की रोशनी, सरयू की धारा में जलते दीप और रामायण की झांकियां इस बार के उत्सव को अविस्मरणीय बनाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *